माहेश्वरी मंडल, जमशेदपुर को मिला नया नेतृत्व, सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी

माहेश्वरी मंडल, जमशेदपुर के सत्र 2026-29 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। माहेश्वरी समाज की एकजुटता और संगठनात्मक समरसता का परिचय देते हुए सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध रूप से किया गया।

माहेश्वरी ट्रस्ट मंडल के सचिव श्री विजय कुमार तापडिय़ा के सानिध्य में आयोजित द्वितीय आमसभा में चुनाव अधिकारियों श्री ओम प्रकाश इन्नाणी, श्री पवन कुमार काबरा एवं श्री प्रहलाद शारदा के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव अधिकारियों ने सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में श्री महेंद्र साबू अध्यक्ष, श्री कमल लड्ढा, श्री बृजमोहन बागड़ी एवं श्री जगदीश धूत उपाध्यक्ष, श्री विशाल तापडिय़ा महासचिव, श्री बालकिशन परवाल कोषाध्यक्ष, श्री विशाल शारदा एवं श्री घनश्याम मालपानी सह सचिव तथा श्री बासु धूत संगठन मंत्री चुने गये।

निर्वाचन की घोषणा के पश्चात सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने निर्विरोध निर्वाचन को समाज की एकता, सौहार्द एवं परस्पर विश्वास का प्रतीक बताते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी समाजहित एवं संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और गति प्रदान करेगी।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाजजनों के विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में श्री किशोर तापडिय़ा ने सभी उपस्थित सदस्यों, चुनाव अधिकारियों एवं समाजजनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal