माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट फरीदाबाद द्वारा मेगा रक्तदान शिविर में 138 यूनिट रक्त संग्रहित

माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट एवं युवा संगठन फरीदाबाद द्वारा आयोजित 13वां विशाल रक्तदान शिविर रविवार, 24 मई 2026 को माहेश्वरी भवन, फरीदाबाद में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में लगभग 200 रक्तदाताओं ने पंजीकरण करवाया, जिनमें से 138 यूनिट रक्त का सफल संग्रहण किया गया।

ट्रस्ट अध्यक्ष देवेश चांडक ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाना एवं समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर 25 से अधिक बार रक्तदान करने वाले समाज के रक्तवीरों — शंकर ढूंढाणी, यश चितलांगिया, हनी माहेश्वरी, अमित कासट, सुनील कोठारी, संदीप कोठारी, रामनिवास भूतड़ा, लक्ष्मीकांत पसारी एवं गौरव बाहिती सहित अन्य रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

शिविर का उद्घाटन फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी, बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, एसडीएम बडख़ल त्रिलोकचंद, जिला रेडक्रॉस सचिव विजेंद्र सरोत, रोटरी ब्लड बैंक जिला डायरेक्टर एच.एल. भूटानी, आरजे भावना शर्मा, आरएसएस फरीदाबाद प्रभारी राजेश महेश्वरी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में माहेश्वरी मंडल अध्यक्ष रामकुमार राठी, कोषाध्यक्ष राकेश सोनी, उपाध्यक्ष अशोक लखोटिया, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रसारी, सुशील नेवर, राजेंद्र सावल, रामनिवास झंवर सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

ट्रस्ट सचिव दुर्गा प्रसाद मूंदड़ा एवं शिविर संयोजक महेश बिहानी ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता में सेवा ट्रस्ट, युवा संगठन, महिला संगठन एवं माहेश्वरी मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। महिला संगठन अध्यक्ष ममता भट्टर सहित महिला टीम एवं युवा संगठन अध्यक्ष अमित बागड़ी, सचिव मनीष बिहानी, कोषाध्यक्ष धीरज माहेश्वरी तथा समस्त टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट की ओर से सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal