श्री माहेश्वरी युवा संगठन खिरकिया के चुनाव सम्पन्न

श्री माहेश्वरी युवा संगठन खिरकिया के चुनाव माहेश्वरी भवन में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के प्रारंभ में सर्वसम्मति से अंकित तोषनीवाल को सभापति नियुक्त किया गया। उनके निर्देशन में संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। चुनाव में सर्वसम्मति से पुलकित बल्दुआ को अध्यक्ष एवं मुकुंद टावरी को सचिव पद पर निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही अन्य पदों पर आयुष तापडिय़ा उपाध्यक्ष, राम राठी सह सचिव, कविश काबरा कोषाध्यक्ष, प्रियेश राठी संगठन मंत्री, केशव हुरकट सांस्कृतिक मंत्री एवं रोहित मूंदड़ा प्रचार मंत्री निर्वाचित हुए। इस अवसर पर युवा संगठन के संरक्षक गिरिराज माहेश्वरी, जिला सचिव गोविंदा तापडिय़ा, निवर्तमान अध्यक्ष केशव दरगड, नयन तोषनीवाल, यश काबरा, व्यंकटेश काबरा, वेदांत राठी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। चुनाव सम्पन्न होने के बाद सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal