| माहेश्वरी महिला मंडल जगदलपुर ने किया दिव्यम फल वितरण प्रोजेक्ट का आयोजन |
|
|
माहेश्वरी महिला मंडल जगदलपुर द्वारा अधिक मास एकादशी के पावन अवसर पर स्वर्णिम आध्यात्म, पर्व एवं संस्कृति समिति के अंतर्गत दिव्यम फल वितरण प्रोजेक्ट का सफल आयोजन किया गया। इस सेवा प्रकल्प के माध्यम से जरूरतमंदों एवं श्रद्धालुओं के बीच लगभग डेढ़ सौ किलो फल तथा डेढ़ सौ पैकेट पेय पदार्थ जैसे लीची जूस एवं छाछ का वितरण किया गया। इस पुनीत सेवा कार्य में महिला मंडल की सभी सदस्याओं ने सेवा, संस्कार एवं समाजहित की भावना के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। आयोजन के दौरान उपस्थित सदस्यों ने अधिक मास एकादशी के आध्यात्मिक महत्व को स्मरण करते हुए सेवा को ही सर्वोत्तम धर्म बताया। मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में सेवा, सद्भावना एवं मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी के सुख, शांति एवं मंगल की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे सभी पर अपनी कृपा एवं आशीर्वाद बनाए रखें।
|