सकल हिंदू समाज के मंच पर श्री ओमप्रकाश राठी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित

सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में मारवाड़ी महासभा के ठाणे जि़ला सभापति श्री ओमप्रकाश राठी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने उद्बोधन में श्री राठी ने हिंदू एकता एवं संगठन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण तथा धार भोजशाला में सरस्वती पूजा जैसे महत्वपूर्ण कार्य संगठन की शक्ति और सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। उन्होंने 'मन की बात' कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए सभी नागरिकों से वर्षा ऋतु में 'एक पेड़ माँ के नामÓ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे तथा सभी ने सामाजिक एकता और राष्ट्रहित के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal