| विजयनगरम में आमरस वितरण सेवा में दिखी सेवा, समर्पण और स्वच्छता की मिसाल |
|
|
समाज सेवा और जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए विजयनगरम में आयोजित आमरस वितरण सेवा कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी रहा। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया तथा आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, सहयोग और सामुदायिक एकता का सुंदर वातावरण देखने को मिला। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में समाज के उदार प्रायोजकों (मुख्य प्रायोजक श्री श्याम सुंदर राठी व माहेश्वरी महिला मंडल विजयनगरम) का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक सेवा कार्य समाज के सहयोग और सहभागिता से ही संभव हो पाते हैं। आयोजन के दौरान युवा स्वयंसेवकों अजय राठी, अमित सोनी, अपीक्षा मोहता, भूमि बिहानी, दीपिका मुंध्रा, चिराग राठी, गोपिका झावर, हर्ष झावर, लिपिका सोनी, प्रियंका माहेश्वरी, साक्षी राठी, श्वेता राठी आदि ने कड़ी धूप में निरंतर कार्य करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। उनकी मेहनत और समर्पण से पूरा कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सका। इसके साथ ही समाज के वरिष्ठ सदस्यों चंदा मोदी, संतोष माहेश्वरी, शशि मालू, शीतल मोहता, विनीता राठी आदि ने भी अपनी उपस्थिति और सहयोग से आयोजन को गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम की एक विशेष बात स्वच्छता के प्रति जागरूकता रही। आमरस वितरण के साथ-साथ स्वयंसेवकों ने उपयोग किए गए ग्लासों को एकत्रित कर स्वच्छता का प्रेरणादायी संदेश दिया और समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अभियान में अजय मोहता, अशोक मालू, तरुण झावर, हर्ष झावर, गोपिका झावर आदि का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निस्वार्थ सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी ही समाज की वास्तविक शक्ति है। |
|
| 19 May 2026 |
| पंचांग और राशिफल |