पंचांग और राशिफल
???? श्री गणेशाय नमः ????
आज का पञ्चाङ्ग
दिनांक:- 18 मई 2026
वार :- सोमवार
विक्रम संवत् :- 2083
अयन:- उत्तरायण
ऋतु :- ग्रीष्म
मास:- ज्येष्ठ(अधिक मास)
पक्ष :- शुक्ल
तिथि :- द्वितीया :- 5:57pm तक पश्चात:- तृतीया
नक्षत्र :- रोहिणी 11:33am तक पश्चात:- मृगशिरा
योग :- शुक्रमा
करण :- बालव
सूर्यराशि :- वृषभ
चंद्रराशि :- वृषभ 10:06pm तक पश्चात:- मिथुन
दिशाशूल  :- पूर्व
सूर्योदय :- 05:55am
सूर्यास्त :- 07:10pm
राहुकाल का समय  
7:35am से 09:14am तक 
अभिजित मुहूर्त :-
12:05pm से 01:15pm तक
ब्रह्म मुहूर्त:-
05:45am  से 06:28am
आज व्रत एवं त्यौहार
वार विशेष
आज का वार :-   सोमवार
अधिदेव :- जल
* यदि कुंडली में चंद्रमा पीड़ित या कमजोर है तो सोमवार को मोती चांदी में धारण करना चाहिए, जब तक आप  मोती धारण नहीं  करते है तब तक आप चंद्रमा का मंत्र जाप कर सकते हैं । सफेद चंदन का तिलक लगा सकते हैं । खिरनी का जड़ धारण कर सकते हैं ।
मंत्र :-
* ।। ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः ।।
* यदि चंद्रमा फलादेश के हिसाब से किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो चंद्रमा का दान शिव मंदिर में  करना चाहिए ।
दान :-
* पूर्णिमा की रात्रि को खीर बनाकर छत पर चंद्रमा की रोशनी में रखें ( चलनी से ढक देना चाहिए ताकि कोई कीड़ा उसमें ना पड़े ) दूसरे दिन प्रातः उसको प्रसाद के रूप में ग्रहण करें ।
उपाय :-
* चंद्रमा किसी भी ग्रह को शत्रु दृष्टि से नहीं देखता है । बहुत कम ही देखा गया है कि चंद्रमा प्रबल होकर किसी प्रकार की परेशानी करे । परंतु फिर भी यदि ऐसा होता है तो चंद्रमा से संबंधित दान एवं उपाय करना चाहिए ।
 दान :-
* सफेद वस्त्र , दूध , चावल , शंख , मोती , सफेद चंदन , मिश्री
सोमवार को करणीय कार्य :-
* सभी कार्यों के लिए शुभ
वार संज्ञा : -
* सोमवार को चर संज्ञा दी गई है
घात वार :-
* दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करें
वार:-  सोमवार
राशि :-  मिथुन
अशुभ फल नाशक पदार्थ :-
* अगर किसी जातक का चंद्रमा अशुभ हो तो वह जातक  दूध या खीर का सेवन अथवा  दान  कर सकता है जिससे की अशुभता नाश होगी।
राशिफल
मेष राशि :-
मेष राशि के जातकों का आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। करियर में नई जिम्मेदारी मिलने से बोझ बढ़ेगा, लेकिन मेहनत से काम करने पर उसका फल भी जरूर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों की प्रशंसा पाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यवसाय में निवेश से अच्छा लाभ संभव है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि :-
वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन यै नया प्रोजेक्ट का ऑफर मिल सकता है। व्यापार में पुराने कर्ज वसूल होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में खुशहाली रहेगी। प्रेम संबंधों में गहरी समझदारी बनेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन राशि :-
मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। किए गए कामों में लाभ के योग बन रहे है। करियर और व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। छात्रों को परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिस सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। लेकिन सावधानी बरतें। पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क राशि :-
कर्क राशि के जातकों का आज का दिन भावनात्मक रूप से सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
सिंह राशि :-
सिंह राशि के जातकों का आज का दिन मजबूत रहेगा। आत्मविश्वास होने से काम में आई सभी अड़चनें दूर होंगी। करियर में कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। निवेश के योग बन रहे है, लेकिन सावधानी जरूर बरतें। प्रेम में पार्टनर का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या राशि :-
कन्या राशि के जातकों का आज का दिन बिजी रहेगा। नौकरी में नई स्किल सीखने का मौका मिलेगा। काम पर पूरा फोकस रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। छात्रों के लिए पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी। परिवार में शांति रहेगी। प्रेम जीवन स्थिर रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला राशि :-
तुला राशि के जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। करियर में सफलता के योग बन रहे है। व्यवसाय में धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन निवेश करने से सलाह जरूर लें। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि :-
वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन सकारात्मक तरीके सभी मुश्किलों को हल करेंगे। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी। शिक्षा क्षेत्र में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रेम में थोड़ी सावधानी बरतें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
धनु राशि :-
धनु राशि के जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। करियर में लंबे समय से अटकी योजनाएं पूरी होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर राशि :-
मकर राशि के जातकों को आज को दिन मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में स्थिरता रहेगी। व्यवसाय में पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में थोड़ी समस्या पैदा हो सकती है। प्रेम में स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुम्भ राशि :-
कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर में नई तकनीक अपनाने से सफलता। छात्रों को अच्थी खबर सुनने को मिलेगी। आर्थिक लाभ संभव है। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मीन राशि :-
मीन राशि के जातकों का आज का दिन मिश्रित रहेगा। करियर में रचनात्मक कार्यों में सफलता। धन लाभ अच्छा होगा। परिवार में खुशियां छाई रहेंगी। प्रेम जीवन बेहद सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
*आज का विचार*
जो हो रहा है जैसा हो रहा है सब भगवान की कृपा से ही हो रहा है
ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा 79760998126

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal