| हिसार में आयोजित कार्यसमिति एवं ट्रस्ट बैठक में सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन |
|
|
हिसार में आयोजित हरियाणा पंजाब प्रादेशिक माहेश्वरी ट्रस्ट एवं हरियाणा पंजाब प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की कार्यसमिति बैठक एवं ट्रस्ट मीटिंग में बठिंडा सभा के अध्यक्ष श्री के.के. मालपानी, श्री सुप्रीम कोठारी, श्री सुरेश माहेश्वरी भुच्चो, श्री सोहन माहेश्वरी, श्री सुशील मूंदड़ा एवं श्री जगदीश मंत्री उपस्थित रहे। बैठक का संचालन श्री जगदीश मंत्री ने प्रादेशिक सभा की मीटिंग में तथा श्री सोहन माहेश्वरी ने ट्रस्ट की मीटिंग में अत्यंत प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया। ट्रस्ट की बैठक में हिसार के श्री ओ.पी. राठी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष तथा बठिंडा माहेश्वरी सभा के पूर्वाध्यक्ष श्री सोहन माहेश्वरी को आगामी सत्र 2026-2029 के लिए पुन: दूसरी बार हरियाणा पंजाब प्रादेशिक माहेश्वरी ट्रस्ट का सचिव मनोनीत किया गया। यह नियुक्ति समस्त माहेश्वरी समाज के लिए गौरव एवं हर्ष का विषय है। इस अवसर पर सचिव श्री सोहन माहेश्वरी ने श्री अशोक सोमानी, श्री ओ.पी. पसारी, श्री राजिंदर कालंतरी, श्री महेश गट्टाणी, श्री सतीश माहेश्वरी, श्री प्रदीप पेड़ीवाल, श्री जगदीश मंत्री एवं श्री सुरेश काबरा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस नियुक्ति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। |
|
| 15 May 2026 |
| चिराग चांडक, बालोद ने बढाया समाज का गौरव |