माहेश्वरी भवन ट्रस्ट बीकानेर द्वारा किया गया सेवा कार्य

माहेश्वरी भवन ट्रस्ट बीकानेर द्वारा ग्रीष्मकालीन सेवा कार्यों के अंतर्गत जहां एक ओर बीकानेर में गाय, पशु-पक्षियों के लिए नियमित रूप से जल एवं चारे की व्यवस्था की जा रही है, वहीं कोलकाता में आमजन के लिए शीतल शर्बत एवं छाछ वितरण का कार्य भी निरंतर संचालित किया जा रहा है। ट्रस्ट मंत्री नरेन्द्र बागड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर की दूर-दराज गौचर भूमि में निर्मित खेलियों में जल टैंकरों के माध्यम से पानी भरवाया जा रहा है। साथ ही हरे चारे एवं हरी सब्जियों का वितरण भी निरंतर किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त विभिन्न गौशालाओं में शेड निर्माण, दीवार निर्माण, पानी कुंडी एवं ठाण निर्माण जैसे आवश्यक कार्य भी करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन सेवा कार्यों में समाज बंधुओं का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।

श्री बागड़ी ने बताया कि कोलकाता में भी ट्रस्ट की ओर से ग्रीष्मकालीन सेवाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में ट्रस्ट कार्यालय के समक्ष बीते दिनों 2500 से अधिक लोगों के बीच ओरेंज शर्बत का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में गिरधर दास बागड़ी, सुशील सादानी, अनुभव बागड़ी सहित श्री नागरेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रम सहयोग प्रदान किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal