नव्या पेड़ीवाल, हैदराबाद ने समाज का गौरव

हैदराबाद निवासी श्रीमती सरला देवी एवं श्री ओम प्रकाश पेड़ीवाल की सुपौत्री व गौरव एवं नम्रता पेड़ीवाल की सुपुत्री नव्या पेड़ीवाल ने CBSE बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर Ganges Valley School में प्रथम स्थान किया है। विशेष बात यह रही कि नव्या ने बिना किसी निजी ट्यूशन अथवा अलग कोचिंग के केवल अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने एकाउंटेंसी विषय में 100 में से 100 तथा बिजऩेस स्टडीज़ में 99 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया।

नव्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा Maheshwari Public School तथा करीमनगर में प्राप्त की। अपनी सफलता का श्रेय देते हुए नव्या ने कहा कि उनके माता-पिता, शिक्षिकाओं एवं मार्गदर्शकों ने सदैव उन्हें अनुशासन, समर्पण और निरंतर बेहतर करने की प्रेरणा दी। विशेष रूप से उन्होंने अपने पिता के प्रोत्साहन और माता के उत्साहवर्धन को अपनी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।

पढ़ाई के साथ-साथ नव्या को नृत्य एवं चित्रकला जैसी कलात्मक गतिविधियों में भी विशेष रुचि है। वे विद्यालय एवं अन्य आयोजनों में नेतृत्व करते हुए सक्रिय भागीदारी निभाती रही हैं। नई-नई चीज़ें सीखना, खोजना और स्वयं को निरंतर विकसित करना उन्हें अत्यंत पसंद है। भविष्य की योजनाओं के बारे में नव्या ने बताया कि वे Business Economics with Finance के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं। उनका उद्देश्य जीवन में निरंतर सीखते हुए नई ऊँचाइयों को प्राप्त करना तथा अपने परिवार, बिरादरी और समाज को गौरवान्वित करना है।

नव्या की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उनके नाना श्री नरेन्द्र बागड़ी, ट्रस्टी - माहेश्वरी भवन ट्रस्ट एवं नानी श्रीमती रंजना बागड़ी ने हर्ष व्यक्त करते हुए नव्या के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पेड़ीवाल परिवार, बागड़ी परिवार तथा सम्पूर्ण माहेश्वरी समाज के लिए अत्यंत गर्व एवं प्रेरणा का विषय है।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal