मदर्स डे सेलिब्रेशन भावनाओं, उत्साह एवं पारिवारिक एकता के साथ सम्पन्न

माहेश्वरी महिला समिति एवं माहेश्वरी युवा संगठन (अंतर्गत माहेश्वरी सभा, गुवाहाटी) के संयुक्त तत्वावधान में 10 मई 2026 को असम माहेश्वरी भवन में मदर्स डे सेलिब्रेशन अत्यंत भव्य एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के परिवारों, माताओं, युवाओं एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

कार्यक्रम संयोजक शोभा लढ़ा, संगीता पेड़ीवाल, नगेंद्र भट्टड़ एवं मुकेश राठी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आकर्षक सजावट, पारिवारिक सहभागिता एवं ऑनलाइन वीडियो प्रतियोगिता की प्रोजेक्टर प्रस्तुति कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।

कार्यक्रम में आयोजित रैम्प वॉक (माँ और बच्चों द्वारा संयुक्त प्रस्तुति), ऑनलाइन वीडियो प्रतियोगिता (माँ के प्रति भावनाओं की अभिव्यक्ति), तम्बोला एवं रोमांचक खेलों को उपस्थित जनों ने खूब सराहा। माँ एवं बच्चों की भावनात्मक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को प्रेम, सम्मान एवं अपनत्व से भर दिया। उपस्थित सभी माताओं का युवा सदस्यों द्वारा सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में सीताराम बिहानी, सुरेंद्र लाहोटी, आसाम माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवान दास दमानी, पूर्वांचल उपाध्यक्ष महावीर चांडक, नारायण गट्टानी एवं देबेश मूंधड़ा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही पूर्वोत्तर माहेश्वरी महिला समिति की सचिव तृप्ति बिहानी, संरक्षक सरला काबरा एवं राष्ट्र कार्यसमिति सदस्य सीता झंवर सहित समाज की बहनों ने कार्यक्रम की सराहना की। माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्ष वंदना बिहानी, सचिव निगम तापडिय़ा, कोषाध्यक्ष सीमा सोनी तथा माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष नरेन माहेश्वरी, सचिव रौनक लड्ढा एवं कोषाध्यक्ष आकाश कल्याणी उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन को मातृत्व सम्मान एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला बताया।

प्रतियोगिता में 17 प्रतिभागियों ने भाग लिया। रैम्प वॉक प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार नेहा भट्टड़-लेहक भट्टड़, द्वितीय काव्या मूंधड़ा-अंशिका एवं अनिशा तथा तृतीय हेमलता मूंधड़ा-काव्या मूंधड़ा को प्रदान किया गया। सांत्वना पुरस्कार बबीता काबरा-नेहा काबरा, नमिता पेड़ीवाल-अक्षत पेड़ीवाल एवं खुशबू भट्टड़-पार्थ भट्टड़ को दिए गए। विशेष पुरस्कार शोभना लढ़ा, सरस्वती देवी काबरा तथा रिमझिम सोमानी, ह्रेहान सोमानी, कार्तिक सोमानी एवं काव्या सोमानी को प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता की निर्णायक बीना जैन एवं शिल्पा पाटनी रहीं। ऑनलाइन वीडियो प्रतियोगिता में प्रयुषी राठी प्रथम, देवेश काबरा द्वितीय एवं साक्षी लढ़ा गांधी तृतीय रहे। दर्शित बियानी एवं अंकिता करवा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता की निर्णायक कानपुर से राधिका मूंधड़ा एवं भाग्यश्री लढ़ा रहीं। कार्यक्रम में महिला समिति एवं युवा संगठन के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा। समापन अत्यंत भावनात्मक एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal