डॉ. पी.एन. सोमानी की स्मृति में माहेश्वरी समाज वाराणसी द्वारा संगोष्ठी आयोजित

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रख्यात चिकित्सक स्वर्गीय डॉ. पी.एन. सोमानी की स्मृति में माहेश्वरी समाज वाराणसी द्वारा एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन 10 मई 2026 को ॥शह्लद्गद्य ष्टद्यड्डह्म्द्मह्य में किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा जगत की अनेक प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया तथा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान देश के जाने-माने चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों, उनके उपचार एवं बचाव के उपायों पर चर्चा की। पद्मश्री सम्मानित डॉ. कमलाधर त्रिपाठी ने डॉ. पी.एन. सोमानी के जीवन, व्यक्तित्व एवं चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं डॉ. श्रीधर द्विवेदी, डॉ. अलंकार तिवारी एवं डॉ. अजय पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर माहेश्वरी परिषद के अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी, सचिव राकेश कचोलिया, कैलाश राठी, बृजेश माहेश्वरी, लाला चाण्डक, प्रफुल्ल सोमानी, लोकेन्द्र करवा, ओंकार मूंदड़ा, अनुराग सोमानी, मनीष माहेश्वरी, अनिल झावर, अनिल सारडा, गोपाल दमानी एवं राजेश गट्टानी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह में डॉ. अनुज माहेश्वरी, डॉ. धर्मेन्द्र जैन, डॉ. सुरेन्द्र सिंह तथा डॉ. एन.के. अग्रवाल सहित कई अन्य चिकित्सकों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम के अंत में श्री राम माहेश्वरी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal