अकोले तहसील माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष बने नीरज मुंदड़ा, प्रसाद राठी मंत्री नियुक्त

अकोले तहसील माहेश्वरी सभा के वर्ष 2026 से 2029 तक के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हुआ। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी के रूप में विठ्ठलदास भुतड़ा ने अपनी भूमिका निभाई, वहीं निवर्तमान अध्यक्ष विजय सारडा एवं मंत्री विशाल राठी ने सहयोग प्रदान किया।

निर्विरोध चयनित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर नीरज मूंदड़ा, मंत्री पद पर प्रसाद राठी, उपाध्यक्ष चेतन बुब, कोषाध्यक्ष गौतम मूंदड़ा, संगठन मंत्री सर्वेश डांगरा, सह सचिव अल्पेश सारडा, जिला प्रतिनिधि के रूप में सोमनाथ मूंदड़ा एवं रामनिवास राठी को जिम्मेदारी सौंपी गई। पदेन सदस्य के रूप में विजय सारडा एवं विशाल राठी तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुरेश कुमार करवा को शामिल किया गया।

नव नियुक्त अध्यक्ष नीरज मूंदड़ा एवं उनकी टीम को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश जनसंपर्क मंत्री अजय जाजू ने विश्वास व्यक्त किया कि उनका कार्यकाल माहेश्वरी समाज के लिए गौरवपूर्ण रहेगा। इस अवसर पर विजय राठी, सतीश बुब, रमेशचंद्र सारडा, श्यामसुंदर मूंदड़ा, शुभम मणियार, धनंजय जाजू, पंकज बुब एवं आनंद मूंदड़ा सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण निवर्तमान अध्यक्ष विजय सारडा ने दिया, जबकि आभार प्रदर्शन निवर्तमान मंत्री विशाल राठी द्वारा किया गया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal