| पंचांग और राशिफल |
|
|
आज का पञ्चाङ्ग दिनांक:- 15 अप्रैल 2026 वार :- बुधवार विक्रम संवत् :- 2083 अयन:- उत्तरायण ऋतु :- वसंत मास:- वैशाख पक्ष :- कृष्ण तिथि:- त्रयोदशी :- 07:05pm तक पश्चात:- चतुर्दशी नक्षत्र :- पूर्वाभाद्रपद 3:25pm तक पश्चात:- उत्तराभाद्रपद योग :- ब्रह्म करण :- गर सूर्यराशि :- मीन चंद्रराशि :- कुंभ 09:38am तक पश्चात:- मीन दिशाशूल :- उत्तर सूर्योदय :- 06:15am सूर्यास्त :- 06:55pm राहुकाल का समय 12:22pm से 01:50pm तक रहेगा अभिजित मुहूर्त :- बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नही होता है ब्रह्म मुहूर्त:- 04:45am से 05:28am आज व्रत एवं त्यौहार वार विशेष देव :- भगवान गणेश अधिदेव :- भगवान विष्णु * यदि जन्म कुंडली में बुध फलादेश के अनुसार अगर लाभ नही पहुंचा रहा हो और कमजोर हो तो पन्ने को सोने या पीतल में बुधवार को धारण करना चाहिए , जब तक आपके पास पन्ना धारण करने की व्यवस्था ना हो तब तक विधारा की जड़ धारण कर सकते हैं या बुध का मंत्र जाप कर सकते हैं । मंत्र :- * ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः ।। * यदि जन्म कुंडली में बुध फलादेश के हिसाब से किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो उससे संबंधित दान एवं उपाय करना चाहिए दान :- * हरा वस्त्र , सबूत मूंग , हरि सब्जी, हरि कांच की चूड़ी किसी कन्या को दान दे। उपाय :- * मूंग को मंगलवार की रात को जल में भीगा दें एवं बुधवार को दिन में पंछियों को खिलाएं । बुधवार को गाय को हरा चारा, घास या हरी शब्जी खिलाएं, बहन या बुआ को वस्त्र एवं मिठाई भी दान कर सकते हैं । बुधवार को करणीय कार्य :- * विद्या, कला,काव्य का प्रारंभ करना नवीन व्यापार करना, नवीन लेखन, पुस्तक का प्रकाशन, धन - सहग्र, प्रार्थना पत्र देना शुभ है। वार संज्ञा :- * बुधवार को मिस्र व साधारण संज्ञा दी गई है अर्थात बुध सामान्य दृष्टि वाला है ना ज्यादा शुभ ना ही ज्यादा अशुभ घात वार :- * दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करें वार:- बुधवार राशि :- कर्क अशुभ फल नाशक पदार्थ :- * बुधवार अगर किसी जातक के लिए अशुभ हो तो वह जातक तिल व पके हुवे दूध का दान कर सकता है जिससे की अशुभता नाश होगी अभिजीत मुहूर्त * बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नही होता है क्योंकि बुधवार को अभिजीत मुहूर्त वाले समय राहु काल चल रहा होता है परंतु कुछ विशेष चोगड़ियो में आप कार्य कर सकते हैं लाभ :- * 6:50am से 8:15am अमृत :- * 8:16am से 9:34am शुभ :- * 11:00am से 12:28pm राशिफल मेष राशि :- मेष राशि के जातकों का आज का दिन ऊर्जा और उत्साह चरम पर रहेगा। करियर में नई जिम्मेदारियां आपको प्रेरित करेंगी और रुके हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में सुख-शांति रहेगी और प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर थकान से बचें। यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन सावधानी बरतें। वृषभ राशि :- वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन स्थिरता और संतुलन का रहेगा। करियर में मेहनत का फल मिल सकता है और व्यापार में छोटे-मोटे लाभ होंगे। आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन बड़े निवेश से बचें। घर-परिवार में खुशियां रहेंगी और रिश्तों में गहराई आएगी। स्वास्थ्य के लिए योग और ध्यान फायदेमंद होगा। भावनात्मक रूप से आप संतुलित महसूस करेंगे। मिथुन राशि :- मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आज बुद्धि और संचार कौशल आपकी मदद करेगा। करियर में नई संभावनाएं खुल सकती हैं और छात्रों के लिए अच्छा समय है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचें। मित्रों से मिलने-जुलने का मौका मिल सकता है। कर्क राशि :- कर्क राशि के जातकों को आज के दिन परिवार और घरेलू मामलों पर ज्यादा ध्यान होगा। करियर में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखने से समाधान निकलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य के लिए आराम जरूरी है, खासकर पेट संबंधी समस्याओं से सावधान रहें। सिंह राशि :- सिंह राशि के जातकों का आज का दिन आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता चमकेगी। करियर में तरक्की के योग हैं और अधिकारियों से अच्छा सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। परिवार में खुशियां रहेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन व्यस्तता के कारण आराम का ध्यान रखें। प्रेम में रोमांच रहेगा। कन्या राशि :- आज के दिन कन्या राशि के जातकों को व्यावहारिक सोच और मेहनत आगे बढ़ाएगी। करियर में बाधाएं दूर होंगी और व्यापार में लाभ हो सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार दिखेगा। रिश्तों में स्पष्टता रहेगी। स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार और व्यायाम फायदेमंद होगा। छोटी यात्राएं सुखद रहेंगी। तुला राशि :- आज के दिन तुला राशि के जातकों के लिए नए अवसर मिलेंगे। करियर में नई योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन तनाव से बचें। मित्रों का साथ आपको खुशी देगा। वृश्चिक राशि :- आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को भावनात्मक गहराई और अंतर्मन की शांति मिलेगी। करियर में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन मेहनत से सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार और प्रेम संबंधों में जुड़ाव मजबूत होगा। स्वास्थ्य के लिए आराम और गहरी नींद जरूरी है। धनु राशि :- आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा करियर में प्रगति के योग हैं और छात्रों के लिए अच्छा समय है। आर्थिक लाभ संभव है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन यात्रा के दौरान सतर्क रहें। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियां फायदेमंद होंगी। मकर राशि :- आज के दिन मकर राशि वाले जातकों को अनुशासन से काम करना होगा। करियर में स्थिरता बनी रहेगी और मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घरेलू जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम करें। रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। कुम्भ राशि :- आज के दिन कुंभ राशि के जातक मित्रता और सामाजिक संबंधों पर ध्यान देंगे। करियर में नई संभावनाएं खुल सकती हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। प्रेम जीवन में भावनात्मक सहयोग बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखें। नई योजनाओं पर काम करें। न राशि :- मीन राशि के जातकों में आज के दिन आध्यात्मिक और भावनात्मक सोच बढ़ेगी। करियर में कुछ अस्थिरता रह सकती है, लेकिन अंत में फायदा होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार और प्रेम में मिठास आएगी। स्वास्थ्य के लिए योग और ध्यान लाभकारी रहेगा। आराम का समय निकालें। *मेरा और आपका सुविचार* जो हमे प्राप्त है वो प्रयाप्त है
ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा 79760998126
|
|
| 18 April 2026 |
| बीकानेर की एकता बिनानी ने लहराया सफलता का परचम |
|
| 18 April 2026 |
| भीलवाड़ा में नारी शक्ति उत्कर्ष उत्सव का आयोजन सम्पन्न |