बठिंडा में हनुमान जी का कीर्तन कर नए सत्र का शुभारंभ

माहेश्वरी महिला संगठन, बठिंडा द्वारा नए सत्र के शुभारंभ से पूर्व अध्यक्ष अंजू मालपानी के निवास पर हनुमान जी का भव्य कीर्तन आयोजित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में संगठन की सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में हरियाणा-पंजाब प्रादेशिक माहेश्वरी सभा से संरक्षिका पूनम राठी, सलाहकार सविता होलानी, प्रसार-प्रचार मंत्री रिम्पी कोठारी एवं सह-सांस्कृतिक मंत्री दिव्या मालपानी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर बजरंगबली के समक्ष पूजा-अर्चना कर समाज सेवा में निरंतर अग्रणी रहने का आशीर्वाद एवं शक्ति प्राप्त करने की कामना की। 

कीर्तन के दौरान भक्ति का वातावरण बना रहा और उपस्थित सभी सदस्यों ने श्रद्धा व उत्साह के साथ भजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर केक काटकर खुशी भी साझा की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी के लिए नाश्ते की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम की जानकारी संगठन सचिव नीलम होलानी ने दी।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal