हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर राठियों का वास, फलसुंड (पोकरण) स्थित लगभग 500 वर्ष प्राचीन हनुमान मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर पोकरण तहसील माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर राठी के नेतृत्व में शोलेंद्र, अभिषेक, नरेश, सुरेश, जगदीश एवं महेश के सहयोग से श्रद्धापूर्वक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान की आराधना की तथा भक्ति भाव से सुंदरकांड का श्रवण किया। पूरे मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन एवं जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal