माहेश्वरी नवयुवक मंडल केलवाड़ा के अध्यक्ष बने विनय देवपुरा

माहेश्वरी नवयुवक मंडल, केलवाड़ा के अध्यक्ष पद पर विनय देवपुरा का निर्विरोध चयन किया गया। उनकी घोषणा होते ही समाजजनों एवं युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे मंडल के लिए सकारात्मक कदम बताया। विनय देवपुरा लंबे समय से मंडल से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अपने सेवाभाव, समर्पण और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से समाज में विशेष पहचान बनाई है। उनके मार्गदर्शन में मंडल द्वारा सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित से जुड़े कई कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किए गए हैं, जिनकी समाज के सभी वर्गों ने सराहना की है। समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों ने उन पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मंडल और अधिक सशक्त होगा तथा समाजहित की नई योजनाओं को गति मिलेगी। साथ ही युवाओं को जोडऩे एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने में उनके प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने विनय देवपुरा को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal