| कार्यकर्ता सम्मेलन - कर्मवीरों का महाकुंभ : दूरदर्शी नेतृत्व में ऐतिहासिक, प्रेरणादायी एवं उपलब्धिपूर्ण आयोजन |
|
|
बुलढाना जिला माहेश्वरी संगठन एवं खामगांव तालुका के आतिथ्य में दिनांक 29 मार्च 2026 को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन - कर्मवीरों का महाकुंभ अत्यंत भव्य, सफल, गरिमामय एवं ऐतिहासिक वातावरण में संपन्न हुआ। यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि संगठनात्मक शक्ति, एकजुटता, समर्पण एवं सशक्त प्रादेशिक नेतृत्व का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा। सम्मेलन में स्थानीय, तालुका, जिला, प्रदेश एवं मध्यांचल स्तर के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं वरिष्ठजनों की अभूतपूर्व एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। संगठन के समर्पित साथियों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम में नई चेतना एवं सशक्त दिशा का संचार किया। इस अवसर पर श्री संदीप काबरा (महासभा सभापति), श्री दामोदर सारडा (अध्यक्ष, विदर्भ प्रदेश), श्री सुरेश मूंदड़ा (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश), श्री अतुल माहेश्वरी (अध्यक्ष, पूर्वी मध्यप्रदेश), श्री सुरेश मूंदड़ा (अध्यक्ष, गुजरात प्रदेश), श्री मधुसूदन गांधी (अध्यक्ष, महाराष्ट्र प्रदेश), श्रीमती सुषमा बंग (अध्यक्ष, विदर्भ प्रदेश महिला), श्री अजय झंवर (मंत्री, पश्चिमी मध्य प्रदेश), श्री श्यामसुंदर जेठा (मंत्री, पूर्वी मध्य प्रदेश), श्री सत्यनारायण सारडा (मंत्री, महाराष्ट्र प्रदेश), श्रीमती नीलिमा मंत्री (मंत्री, विदर्भ प्रदेश महिला), श्रीमती कल्पना चांडक (नवनिर्वाचित मंत्री, विदर्भ प्रदेश महिला), श्री रामरतन मूंदड़ा (राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, छत्तीसगढ़), श्री भरत तोतला (राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, पश्चिमी मध्य प्रदेश) आदि के सशक्त मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजन का सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन हुआ।
इसके अतिरिक्त सम्मेलन में महामंत्री श्री अजय काबरा, महिला संगठन की महामंत्री श्रीमती ज्योति राठी, कार्यालय मंत्री श्री नारायण राठी, मध्यांचल उपसभापति श्री विजय राठी, दक्षिणांचल उपसभापति श्री अरुण भांगडिय़ा, बुलढाणा अर्बन के संस्थापक अध्यक्ष श्री राधेश्याम चांडक, कार्यक्रम संरक्षक श्री अनिल नावंदर, स्वागताध्यक्ष श्री विवेक मोहता, स्वागतमंत्री श्री संजय मूंदड़ा, जिला अध्यक्ष श्री संजय सातल, तालुका अध्यक्ष श्री अनिल चांडक, स्थानीय अध्यक्ष श्री विजय टावरी, मध्यांचल उपाध्यक्ष (युवा संगठन) श्री हिमांशु चांडक सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं समाज के अग्रणी व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंतर्गत 'आँचल की शक्ति - राम की भक्ति' विषय पर परम पूज्य साध्वी मंदाकिनी जी (अयोध्या) के सान्निध्य में लगभग 150 प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया तथा सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ किया।
साथ ही, जोधपुर में सम्पन्न अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाकुंभ 2026 की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित गौरव अभिनंदन समारोह ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया। सम्मेलन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि इसके माध्यम से संगठन के भविष्य हेतु सशक्त, संगठित एवं परिणाममुखी कार्यप्रणाली की दिशा में ठोस आधार का निर्माण हुआ। विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के मध्य समन्वय, संवाद एवं सहयोग की भावना को और अधिक प्रगाढ़ बनाने में यह आयोजन अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ। इस सफल आयोजन को साकार करने में जिला सचिव श्री पवन लड्ढा, तालुका सचिव श्री नटवर राठी, कार्यक्रम प्रभारी श्री गिरीश राठी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का समर्पण, सहयोग एवं अथक परिश्रम अत्यंत सराहनीय रहा। बुलढाना जिला माहेश्वरी संगठन इस आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी महानुभावों, श्री माहेश्वरी समाज खामगांव की समस्त इकाइयों के मान्यवर पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं समस्त समाज बंधुओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
|
|
| 03 April 2026 |
| कार्यकर्ता सम्मेलन - कर्मवीरों का महाकुंभ : दूरदर्शी नेतृत्व में ऐतिहासिक, प्रेरणादायी एवं उपलब्धिपूर्ण आयोजन |
|
| 03 April 2026 |
| पंचांग और राशिफल |