|
माहेश्वरी महिला मंडल, गच्छीपुरा के हाल ही में सम्पन्न हुए चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए। इस अवसर पर समाजजनों में हर्ष का वातावरण रहा तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। निर्वाचित पदाधिकारियों में श्रीमती शोभा लढा को अध्यक्ष, श्रीमती अमिता लाहोटी को उपाध्यक्ष, श्रीमती किरण सारडा को सचिव, श्रीमती गणपति मूदंडा को कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती नीतू लढा को संगठन मंत्री के रूप में चुना गया। समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए महिला मंडल एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
|