श्री अशोक सोमानी, रेवाड़ी महासभा द्वारा 'सेवा सम्मान' से सम्मानित

अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, पूर्व उपसभापति एवं प्रदेश अध्यक्ष, समाज के मार्गदर्शक श्री अशोक सोमानी को उनकी दानवीरता, दीर्घकालीन सेवाओं, नवाचारों एवं समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए महासभा द्वारा 'सेवा सम्मान' से सम्मानित किया गया। यह विशिष्ट सम्मान महासभा के सभापति श्री संदीप काबरा एवं महामंत्री श्री अजय काबरा द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने श्री सोमानी के समाजहित में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया।

पिछले अनेक वर्षों से श्री सोमानी महासभा की प्रदेश सभा, ट्रस्टों एवं विभिन्न समितियों के माध्यम से निरंतर सहयोग करते आ रहे हैं। समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं समर्पण भावना को सभी ने अतुलनीय बताया। यह कार्यक्रम प्रदेश सभा के तत्वावधान में गुडग़ांव जिला सभा द्वारा 28 मार्च 2026, शनिवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेंद्र कलंत्री, गुरुग्राम जिला सभा अध्यक्ष श्री शरद शारदा, सचिव श्री महेश जाखेटिया, संरक्षक श्री अरुण माहेश्वरी सहित जिला सभा, महिला सभा एवं युवा सभा के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal