अहमदाबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न

जय मेवाड़ युवक संघ (स्थानकवासी) एवं अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब अहमदाबाद तथा अन्य संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में समाजसेवा की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। शिविर में कुल 171 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर योग गुरु एवं साबरमती जेल योग प्रशिक्षक तथा अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब अहमदाबाद के अध्यक्ष मुकेश कोठारी ने अपना 45वां रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और जरूरतमंदों के जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य में सहयोग दिया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा, सहयोग एवं जागरूकता का संदेश देते हैं।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal