कोयंबटूर युवा परिषद द्वारा धुलंडी पर रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम आयोजित

विगत 4 मार्च 2026 को कोयंबटूर युवा परिषद के सदस्यों एवं परिजनों द्वारा सामूहिक होली मिलन एवं धुलंडी का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के 70 से अधिक सदस्यों ने अपने परिवार सहित उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान नाश्ते, ठंडाई एवं भोजन की समुचित व्यवस्था भी की गई, जिसका सभी ने आनंद लिया।

इस आयोजन में माहेश्वरी युवा परिषद के अध्यक्ष गिरिराज फोमरा, कार्यसमिति सदस्य आशिष चांडक, सुमिरन मालु, गोविंद मण्डोवरा, यश मालणी, यादव सोमाणी एवं रौनक राठी आदि का विशेष एवं सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजकों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal