|
महावीर जयंती के शुभ अवसर पर भरतपुर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा का माहेश्वरी समाज द्वारा बुध की हाटपर जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी के प्रतिष्ठान माहेश्वरी इन्वेस्टमेंट्स पर पुष्प वर्षा व ठन्डे पानी की बोतल वितरित कर भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्य्क्ष ओपी माहेश्वरी व समाज के सभी बंधुओं द्वारा समस्त जैन समाज के भाई बहिनों का स्वागत किया। इस अवसर समाज के महिला पुरुषों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। महामंत्री मुकेश माहेश्वरी ने बताया कि संरक्षक मंडल के सदस्य राजकिशोर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित कुमार, फूलचंद, विकास काबरा के अलावा श्री रीतेश, रूपेश, लक्ष्मीनारायण, विशाल खंडेलवाल, रेखा, दीपशिखा, उषा, वंदना खंडेलवाल, अंशिका गुप्ता, ब्रिजेश रारहभी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
|