माहेश्वरी महिला मंडल आमेट के दो वर्षीय कार्यकाल के चुनाव सम्पन्न

माहेश्वरी महिला मंडल, आमेट के आगामी दो वर्षीय कार्यकाल (सत्र 2026-27 एवं 2027-28) के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इस अवसर पर माधुरी झंवर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। दिनांक 28 मार्च 2026 को माही राम मंदिर में आयोजित साधारण सभा में यह चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी समदानी ने की तथा निर्वाचन अधिकारी श्रीमती तारामणि सोमानी की गरिमामय उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की गई। निर्वाचन अधिकारी द्वारा विभिन्न पदों के लिए प्राप्त नामांकनों के पश्चात पूरी कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है—अध्यक्ष माधुरी झंवर, सचिव मनोरमा बाहेती, कोषाध्यक्ष मीनाक्षी झंवर, उपाध्यक्ष माया झंवर, संगठन मंत्री सीमा चेचाणी, संयुक्त मंत्री मुन्ना बाहेती। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal