चाईबासा माहेश्वरी सभा द्वारा सामूहिक शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन

माहेश्वरी सभा चाईबासा द्वारा दिनांक 28 मार्च 2026, चैत्र नवरात्रि की दशमी के पावन अवसर पर चाईबासा स्थित करणी मंदिर में सामूहिक शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ किया गया। यह आयोजन श्री माहेश्वरी सभा रांची के मार्गदर्शन में प्रथम बार संपन्न हुआ, जिसने समाज में उत्साह का विशेष संचार किया। कार्यक्रम में समाज के बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग सभी की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आयोजन के संयोजक श्री बनवारी लाल मूंदड़ा एवं श्रीकांत मुंदड़ा द्वारा उत्कृष्ट व्यवस्था की गई, जिसकी सभी ने सराहना की। करणी माता मंदिर के पुजारी श्री बृजेश जी ने विधि-विधानपूर्वक शस्त्र पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर सारदा जी, राधेश्याम मूंदड़ा, बसंत चांडक, ब्रजमोहन दमानी, प्रशांत मोहता, गोविंद मोहता, जुगल मूंदड़ा सहित समाज के अनेक गणमान्यजन एवं बच्चों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों को शस्त्र पूजन के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी भी दी गई। इस प्रकार के आयोजन से समाज में एकता, परंपरा और संस्कृति के प्रति जागरूकता का भाव सुदृढ़ होता है। अंत में सभी ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal