आमेट में धूमधाम से मनाया गया गणगौर पर्व

आमेट शहर में माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में गणगौर एवं सिंजारा पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं एवं युवतियों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान धारण कर माँ गौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों और घरों में विशेष सजावट की गई। महिलाओं ने सिर पर सुंदर सजे हुए कलश धारण कर लोकगीतों की मधुर धुनों पर नृत्य करते हुए आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिससे वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय हो उठा। इस पावन पर्व पर अविवाहित कन्याओं ने योग्य वर की कामना की, वहीं विवाहित महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और परिवार के मंगल के लिए व्रत रखा। सिंजारा के अवसर पर गोठ का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न पारंपरिक खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन हुआ।

इस कार्यक्रम में तारामणि सोमानी, सरिता सोमानी, दुर्गावती झंवर, माधुरी झंवर, खुशी मालू, रामभजी मालू, सुनीता मालू, मीनाक्षी झंवर, माया झंवर, मनोरमा कटोसरिया, मुन्ना कटोसरिया, प्रिया माहेश्वरी, अंजली सोमानी, संगीता करवा, किरण मालू, निकिता माहेश्वरी, पूनम माहेश्वरी, निर्मला मालपानी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। गणगौर पर्व ने आमेट में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और नारी शक्ति के उत्सव को सजीव करते हुए सभी को अपनी समृद्ध विरासत से जोडऩे का प्रेरणादायक कार्य किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal