श्री माहेश्वरी नागौर साथ पंचायत, इंदौर के त्रिवार्षिक चुनाव सम्पन्न

श्री माहेश्वरी नागौर साथ पंचायत, इंदौर के त्रिवार्षिक चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी श्री रामबिलास राठी एवं श्री संपत सारडा द्वारा किया गया। चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जो समाज की एकता और सौहार्द का परिचायक है।

नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर श्री गिरिराज बंग निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में श्री प्रदीप सारडा, उपाध्यक्ष पद पर श्री दिनेश सारडा एवं श्री राकेश झवर, मंत्री पद पर श्रीकांत गिलड़ा, कोषाध्यक्ष के रूप में श्री रवि सारडा, सहमंत्री पद पर श्री सुनील सारडा तथा संगठन मंत्री के रूप में विशेष सारडा चुने गए। वहीं प्रचार मंत्री के रूप में श्री रामअवतार पलोड का चयन हुआ। इसके अतिरिक्त 8 कार्यकारिणी सदस्यों का भी निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर नागौर साथ पंचायत की वार्षिक सेल का आयोजन स्कीम नंबर 71 स्थित श्रीजी वाटिका में किया गया, जिसमें लगभग 450 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत महिला मंडल द्वारा गणगौर पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम में समाज के दो वरिष्ठ दंपतियों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर के मुख्य अतिथि माहेश्वरी समाज, जिला इंदौर के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश मूंघड़ थे। उन्होंने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में रामअवतार संगीता पलोड, संजय शीतल सारडा तथा विशेष खुशबू सारडा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही नागौर थोक महिला मंडल की त्रिवार्षिक नई कार्यकारिणी को भी शपथ दिलाई गई, जिसमें पूजा सारडा अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। अंत में निवर्तमान मंत्री श्री प्रदीप सारडा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal