वाराणसी में सिंधारा गणगौर पर निकली भव्य शोभायात्रा, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ माहौल

सिंधारा गणगौर के पावन अवसर पर माहेश्वरी समाज वाराणसी द्वारा भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें उत्साह, श्रद्धा और राजस्थानी संस्कृति की अनुपम छटा देखने को मिली। दिनांक 17 मार्च 2025 को आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज की बहू-बेटियों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। राजस्थानी लोकनृत्य, गीत एवं पारंपरिक वेशभूषा ने सभागार में उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की सभी ने खुलकर सराहना की।

इसके पश्चात दिनांक 21 मार्च को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जो मैदागिन गौशाला से प्रारंभ होकर श्याम मंदिर तक निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरे मार्ग में उत्सव का माहौल बना रहा।

विशेष रूप से महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी ने शोभायात्रा की शोभा को और भी बढ़ाया। इस दौरान माहेश्वरी क्लब द्वारा दोपहर से ही पेय पदार्थों की उत्तम व्यवस्था की गई, जिससे उपस्थित जनसमूह को राहत मिली। गवरजा माता की सजीव झांकी और भक्तिमय वातावरण ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। इस आयोजन ने न केवल समाज को एक सूत्र में बांधा, बल्कि माहेश्वरी समाज की सांस्कृतिक एकता और ऊंचाई को भी नई पहचान दी।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal