हापुड़ माहेश्वरी महिला मंडल का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

हापुड़ माहेश्वरी महिला मंडल का वार्षिक उत्सव फ्रीगंज रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक महेश वंदना से हुई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विशेष आकर्षण रहा नवदुर्गा पर आधारित सुंदर नृत्य प्रस्तुति, जिसने सभा कक्ष को तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंजा दिया। इसके अतिरिक्त महिलाओं द्वारा सामूहिक नृत्य एवं भजन प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने भी अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के दौरान मनोरंजक तंबोला भी खेला गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें अल्का खटौड़ प्रधान, शालीन सचिव, साधना लोया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में आशा तापडिय़ा, मधु मालू, मंजू, कान्ता, आशा सोमानी, मधु (रामधाम), शीला महेश, मधु खटौड़, प्रीति, विनीता, समीक्षा, मीनू, दिव्या, प्रियंका, विदुषी, प्राची, स्वेता, संगीता, रश्मि सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द के साथ हुआ।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal