उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक महेश महिला संगठन के चुनाव सम्पन्न

उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक महेश महिला संगठन के चुनाव जसवंत भवन, जसूसर गेट (बीकानेर) में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी श्रीमती लता मूंधड़ा एवं चुनाव पर्यवेक्षक श्रीमती किरण झंवर के मार्गदर्शन में तथा कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सरिता बिहाणी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीमती निशा झंवर (बीकानेर), प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता बिहाणी (गंगानगर), प्रदेश सचिव श्रीमती विभा बिहाणी (बीकानेर), कोषाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी लखोटिया (सरदारशहर) संगठन मंत्री श्रीमती सरोज लखोटिया (गंगानगर) का चयन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन (एंकरिंग) श्रीमती ज्योति दरगड़ एवं श्रीमती मोनिका पच्चीसिया ने प्रभावशाली ढंग से किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव श्रीमती बेबी करनानी सहित सुनीता डागा, कंचन राठी, चंद्रकला कोठारी, भारती डागा, ललिता सोमानी, उर्मिला चितलांगिया, शांति लखोटिया, निर्मला डागा, राज पेडीवाल, ममता चांडक, विद्या मूंधड़ा, सीमा चांडक, अंजू लोहिया, सरला लोहिया, अनुभा बागड़ी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभी के सहयोग एवं संगठन की एकजुटता से चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण हुई। नवगठित कार्यकारिणी के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त की गईं।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal