रांची में माहेश्वरी बैडमिंटन प्रीमियर लीग-सीजन 4 का सफल आयोजन

माहेश्वरी युवा संगठन, रांची द्वारा नाश्ता माहेश्वरी बैडमिंटन प्रीमियर लीग-सीजन 4 का आयोजन 15 मार्च 2026 को बरियातू स्थित ओवल स्पोर्ट्स अकैडमी में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक नाश्ता रहे। टूर्नामेंट में 6 टीमों के माध्यम से कुल 78 खिलाडिय़ों (54 पुरुष एवं 24 महिलाएं) ने भाग लिया, जिससे प्रतियोगिता में रोमांच और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा।

भाग लेने वाली टीमें एवं उनके मालिक मास्टर ब्लास्टर्स - नीरज चितलांगिया, स्मैश स्ट्रीक-आकृति काबरा, सारडा स्मैशर्स-मयूर सारडा एवं राघव सारडा, धुआँधार बॉयस एंड को - अश्विनी साबू एवं हार्दिक बिहानी, बाहुबली स्मैशर्स - हेमंत चितलांगिया, धीरेंद्र राठी, कुणाल बोरा एवं मोहित लखोटिया, द फ्रेंड्स ऐसेज़ - सौरभ साबू, अंकुर डागा एवं विनय मंत्री थे।

टूर्नामेंट का सफल संचालन आकाश चितलांगिया, हार्दिक बिहानी एवं साकेत बिहानी के नेतृत्व में किया गया। वहीं खिलाडिय़ों के चयन की प्रक्रिया आकाश चितलांगिया, हिमांशु चितलांगिया एवं पंकज साबू के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए माहेश्वरी मास्टर ब्लास्टर्स ने विजेता का खिताब जीता, जबकि स्मैश स्ट्रीक उपविजेता रही। धुआँधार बॉयस एंड को ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष विनय मंत्री, राजकुमार मारू, किशन साबू, नरेंद्र लखोटिया, शिवशंकर साबू, सौरभ साबू, पंकज साबू, अंकुर डागा, श्याम बिहानी, उत्सव मंत्री, कुणाल बोरा एवं हर्षित चितलांगिया सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal