श्री बालाजी क्षेत्र माहेश्वरी महिला संगठन, इंदौर का पुनर्गठन संपन्न

श्री बालाजी क्षेत्र माहेश्वरी महिला संगठन, इंदौर के नवीन सत्र 2026-2029 हेतु कार्यकारिणी का पुनर्गठन स्कीम नं. 71 स्थित सुरुचि गार्डन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मंजू भलिका द्वारा जिला संगठन पर्यवेक्षक श्रीमती रमा शारदा की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। इस दौरान आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष श्रीमती माधुरी सोमानी, सचिव श्रीमती आशा अजमेरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बाहेती, उपाध्यक्ष श्रीमती ममता अगाल, संगठन मंत्री श्रीमती सुमन सोनी, सह सचिव श्रीमती पायल लाठी, कोषाध्यक्ष श्रीमती किरण लाहोटी, प्रचार मंत्री श्रीमती ज्योति भराणी, सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती तृप्ति सोमानी, कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सुषमा चिचानी, श्रीमती नीता सोमानी, श्रीमती आंचल (पंखुरी) दरक, श्रीमती निधि झंवर, श्रीमती सरिता नगवाडिय़ा, श्रीमती हर्षिता माहेश्वरी एवं श्रीमती पलक लाहोटी का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal