माहेश्वरी महिला संगठन बठिंडा की सचिव अंजू मालपानी सम्मानित

14 मार्च को फरीदाबाद में हरियाणा-पंजाब प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन का शपथ एवं सम्मान समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर माहेश्वरी महिला संगठन बठिंडा की सचिव अंजू मालपानी को उनके निष्काम एवं उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान श्रीमती शिखा भदादा (मुख्य प्रवर्तक, पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री) के करकमलों से प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने अंजू मालपानी को इस सम्मान के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं प्रेरणादायक कार्यों की सराहना की।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal