| श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल बीकानेर ने हर्षोल्लास से मनाया फाग उत्सव 2026 |
|
|
श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल बीकानेर एवं बीकानेर माहेश्वरी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में रंगों के पर्व होली के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाग उत्सव कार्यक्रम 2026 का आयोजन स्थानीय महेश भवन, डागा चौक में अत्यंत उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया। प्रेस नोट जारी करते हुए मंडल के मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद राठी ने बताया कि वर्तमान समय में घर-घर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए मंडल द्वारा इस वर्ष फाग उत्सव को एक दिवसीय रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जो अत्यंत सफल एवं सराहनीय रहा। मंडल के उपाध्यक्ष किशन चांडक ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्वजातीय समाजबंधुओं का मंडल के युवा कार्यकारिणी सदस्य यश कोठारी द्वारा गुलाल तिलक कर आत्मीय स्वागत किया गया। मंडल के उप मंत्री पवन कुमार राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि फाग उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ बालकृष्ण लड्डू गोपाल को मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण राठी, नारायण डागा, किशन चांडक एवं महिला समिति की संरक्षिका किरण झंवर, सरला लोहिया, श्रेया राठी एवं सचिव चंद्रकला कोठारी द्वारा गुलाल से होली खिलाकर किया गया। मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम चरण में बीकानेर माहेश्वरी महिला समिति की सदस्यों ने संरक्षिका किरण झंवर, श्रेया राठी एवं सचिव चंद्रकला कोठारी के नेतृत्व में होली गीतों एवं भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी, जिस पर महिलाओं द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को उल्लासमय बना दिया गया। इसके पश्चात माहेश्वरी समाज के प्रसिद्ध गायक कलाकार नारायण बिहानी एवं भक्तमाल पेड़ीवाल ने होली गीत, भजन, धमाल एवं रसिया की सशक्त प्रस्तुतियों से महेश भवन प्रांगण को भक्तिमय बना दिया। वहीं समाज के प्रख्यात बांसुरी वादक राजेंद्र लखोटिया ने अपनी मधुर बांसुरी की स्वर लहरियों से कार्यक्रम को और भी भव्य स्वरूप प्रदान किया। इस अवसर पर महिला समिति की सदस्य श्रीमती सुशील राठी ने भी एकल भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। मंडल के वरिष्ठ सदस्य नारायण डागा ने बताया कि भजनों के उपरांत कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सचेतन राधा-कृष्ण झांकी रही, जिसमें समाज के बाल कलाकारों ने राधा-कृष्ण के विविध प्रतीकात्मक रूप धारण किए। इनमें प्रमुख रूप से परिधिनी मूंदड़ा, कृष्णवी लोहिया, केशवी मूंदड़ा, हिमाद्री चांडक एवं पूर्वी मूंदड़ा शामिल रहीं। उपस्थित समाजबंधुओं ने पुष्पों की होली खिलाकर ब्रज की होली का सजीव अनुभव किया एवं सामूहिक नृत्य व भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन मंडल के उप मंत्री पवन कुमार राठी ने अपनी चिर-परिचित शेरो-शायरी शैली में किया। इस अवसर पर मंडल एवं महिला समिति की कार्यकारिणी के साथ-साथ समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जुगल राठी, चंद्रप्रकाश करनानी, जगदीश कोठारी, महेश चांडक, चांद मूंदड़ा, निशा झंवर, सरला लोहिया, अंजू लोहिया, विभा बियानी, कंचन राठी, लता दमानी, यश कोठारी, मनोज बिहानी, गोपाल कृष्ण मोहता, मनोज राठी, राजेश राठी, संजय करनानी, गौरीशंकर राठी, बॉबी चांडक, अंजली चांडक, हिरल चांडक सहित बड़ी संख्या में समाज सदस्य उपस्थित रहे। |
|
| 04 March 2026 |
| पंचांग और राशिफल |