नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा का होली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह महेश भवन में अत्यंत हर्ष, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। संस्था की ओर से विस्तृत जानकारी देते हुए सह-सचिव प्रकाशचंद चांडक ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ महेश पूजन एवं वंदना के साथ हुआ। अध्यक्ष कन्हैयालाल मानधना एवं सचिव मधुसूदन सारडा ने अपने स्वागत उद्बोधन में संस्था के उद्देश्यों, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला।

इसके पश्चात कार्यक्रम संयोजिका लता जेठा एवं संयोजक सुनील मंत्री द्वारा विशेष कार्यकारिणी सदस्यों को होली टाइटल प्रदान किए गए, जिससे वातावरण में उल्लास एवं आत्मीयता का संचार हुआ।

फरवरी एवं मार्च माह में जन्मदिन एवं विवाह वर्षगांठ मनाने वाले सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ अपनी शुभकामनाएँ प्रकट कीं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत भजन, होली गीत, सामूहिक एवं एकल प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। राधा-कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष संगीतमय फूलों की होली एवं सामूहिक नृत्य ने पूरे कार्यक्रम को आध्यात्मिक एवं रंगमय स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में अल्पाहार एवं ठंडाई के साथ हुआ।

इस अवसर पर दामोदरलाल तोषनीवाल, सुभाष गांधी, हरिदास भट्टड, कमल तापडिय़ा, रमेश बंग, वसंत सांवल, बद्रीनारायण छापरवाल, रतनलाल लाहोटी, राकेश भैया, रामविलास मूंदड़ा, लक्ष्मीकांत चांडक, गोविंद लाहोटी, रूपचंद लोया, अरविंद लढ्ढा, बृजमोहन सारडा, मालचंद माहेश्वरी, डॉ. योगेश साबू, श्याम जेठा, बृजमोहन राठी, श्यामसुंदर सारडा, शरद सोनी, जगमोहन पचीसिया, सत्यनारायण लोया, विजय पचीसिया, डॉ. राजकुमार राठी, रमेश पचीसिया, सुभाष चांडक, सतीश रूठीया, बालकिशन चांडक, ललिता मंत्री, निवेदिता लाहोटी, विजया सारडा, सुनंदा लढ्ढा, अंजू चांडक, स्वाति तापडिय़ा, लता चांडक, पुष्पा हेडा, प्रभा भैया, गोवर्धन काबरा, गोपाल सादानी, गोपाल काबरा सहित अनेक गणमान्य समाजबंधु उपस्थित रहे।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal