| उदयपुर जिला माहेश्वरी सभा के द्वारा सर्वाइकल कैंसररोधी टीकाकरण का आयोजन सम्पन्न |
|
|
उदयपुर जिला माहेश्वरी सभा उदयपुर जिला माहेश्वरी सभा के प्रचार प्रसार सचिव गिरधारी लाल आगाल बताया कि उदयपुर जिला माहेश्वरी सभा के द्वारा दिनांक 3.2.2026 मंगलवार दोपहर 3:30 बजे सलूंबर में हॉस्पिटल 'माँÓ पर 9 वर्ष से 26 वर्ष तक की बालिकाएं एवं युवतियों के लिए सर्वाइकल कैंसररोधी (गर्भाशय ग्रीवा) टीकाकरण के अंतिम चरण का कार्यक्रम रखा गया। वहां पर समाज की 14 बच्चियों का टीकाकरण करके लाभान्वित किया। हॉस्पिटल माँ के डॉ. श्री योगेश एवं डॉ. श्री राहुल तथा वहां के स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा। प्रदेश प्रतिनिधि सलूंबर के श्री रमेश मंत्री, दक्षिण राज. के कार्यसमिति सदस्य एवं उदयपुर जिला सभा के जिला अध्यक्ष श्री रामनारायण कोठारी, दक्षिण राजस्थान कार्यसमिति सदस्य श्री महेश असावा, जिला संगठन सचिव एवं कार्यक्रम के संयोजक बृज गोपाल माहेश्वरी, जिला संयुक्त सचिव श्री जय प्रकाश आगाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रमोद बाहेती, सलूंबर माहेश्वरी समाज के संरक्षक श्री रमेश कचौरिया, सलूंबर समाज के अध्यक्ष श्री मुकेश मंत्री, गोपाल बाहेती, उदयपुर माहेश्वरी महिला संगठन की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रभा बाहेती, सलूंबर माहेश्वरी समाज की अध्यक्ष श्रीमती शोभा बाहेती, सचिव श्रीमती भावना भदादा, सलूंबर माहेश्वरी जिला के गणमान्य सदस्यों का योगदान भी सराहनीय रहा। अंतिम चरण के टीकाकरण के पश्चात सभी बच्चियों को नारियल पानी दिया गया। सलूंबर माहेश्वरी समाज एवं महिलाओं द्वारा उदयपुर जिला माहेश्वरी सभा के पदाधिकारियों का उपरणा पहनाकर अभिनंदन किया तथा कहा भविष्य में भी समाजहित के कार्यक्रम सलूंबर में करवाते रहे।
|