श्री माहेश्वरी महिला समिति बीकानेर द्वारा किया गया परोपकारी सेवा कार्य

श्री माहेश्वरी महिला समिति बीकानेर द्वारा परोपकारी कार्यों की संख्या में सराहनीय पहल करते हुए 10/१/2026 को आयोजित होने वाली पुष्करणा समाज के ओलंपिक सावे के कार्यक्रम में विवाहित होने वाले कुंवारी कन्याओं को सहयोग करने हेतु स्थानीय डागा चौक स्थित महेश भवन में सभी सदस्यों के सहयोग से 60 कन्याओं को जहां एक और वस्त्र के रूप में घाघरा सेट तथा साडिय़ां वितरित की गई। वहीं उन्हें विवाह में काम आने वाली अन्य सामग्री के रूप में श्रृंगार की वस्तुएं, बर्तन एवं अन्य सामग्री भी वितरित की गई। श्री बीकानेर माहेश्वरी महिला समिति की संरक्षिका श्रीमती सरला लोहिया तथा कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती अंजू लोहिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के लिए उन्हें यह प्रेरणा श्रीमती मंजुला मोहता से प्राप्त हुई तथा बाद में इस कार्य को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए महिला समिति की सभी महिलाओं का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ जिसकी सहायता से यह कार्यक्रम द्वितीय चरण में प्राप्त कन्याओं की सूची के आधार पर उन्हें वैवाहिक कार्ड के आधार पर यह यह उपयोगी सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम की सलाहकार सदस्य श्रीमती रेखा लोहिया ने बताया कि इसी कार्यक्रम के अंतर्गत 21 दिसंबर 2025 को भी 21 कुंवारी कन्याओं को भी श्री बीकानेर माहेश्वरी महिला समिति की ओर से विवाह हेतु काम आने वाली वस्तुएं एवं परिधान के रूप में घाघरा सेट वितरित किए गए। इस आवश्यक समान वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जहां एक और कार्यक्रम की प्रमुख संयोजिका श्रीमती अंजू लोहिया शामिल थी वही महिला समिति की अन्य सदस्यों में मुख्य रूप से अंजू लढ्ढा, पूनम लढ्ढा, सीमा चांडक, राधा लोहिया, उषा लढ्ढा, हेमलता मोहता, संतोष राठी, राधा लोहिया, मंजू दम्मानी आदि महिला सदस्य उपस्थित थी।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal