| कोयंबटूर के रवि माहेश्वरी ने ऐरेना डेविल सर्किट (Arena Devils Circuit) दौड़ सफलतापूर्वक पुरी की |
|
|
कोयंबटूर निवासी श्री प्रवीण व अंजू माहेश्वरी के सुपुत्र एंंव कोयंबटूर माहेश्वरी युवा परिषद सदस्य रवि माहेश्वरी ने 1 फरवरी 2026 को चैन्नई मे आयोजित मारुति सुजुकी ऐरेना डेविल सर्किट (Arena Devils Circuit) के 5 KM की बाधा (Obstacles) दौड में भाग लेते हुए न केवल अपनी प्रतिभा का परिचय दिया वरण दौड़ पूरी करके मेडल भी पाया। मैराथन के विपरीत, जहां सड़कें पक्की होती हैं और दौडऩा आसान होता है, यहां पांच किलोमीटर की दौड़ एक चुनौती है, क्योंकि सतह पर पानी, कीचड़, घास और बड़े-बड़े पत्थरो पर कदम रख के दौडना शामिल है। इस दौड में 15 मिलिट्री स्टाइल की बाधाओ (obstacles) का सामना करते हुए दौडऩा, चढना, छलांगना, कुदना, उछलना, रेगना पडता है जैसे - (1) वाटर वाल्ट (Water Vault) - सामने से तेज धार वाले प्रेशर वाले पानी मे दौडना। (2) आगे बढना (Step Up) - तेज़ दौडऩा, छलांग लगाना, घंटी बजाना—पानी की छपाक (स्प्लैश) के साथ। (3) रेंगना (Crawl of Duty) - झुकते हुए, ऊपर के तारो को बिना छुए रेंगते हुए बढना। (4) लटक के भागना (Monkey Crawl) - रस्सी से लटक कर झुलते हुए आगे बढना। (5) रस्सी की दीवार (Rope Ridge) - 12 फिट ऊंची रस्सी की दीवार पर चढना। (6) पीठ से चलना (Back straight) - पैर एवं पीठ से दो नजदीक की दीवारो मे उतरना (7) बर्फ में जमना (Brain Freeze) - 20 टन बर्फ के पानी मे कुदना एवं तैरना। (8) शिखर (The Summit) - 14 फुट ऊंची ष्ट-आकार की दीवार पर तेज़ी से दौड़कर आधे रास्ते तक पहुंचना और फिर खुद को ऊपर खींचना। कीचड़ के गड्ढे, दीवारें, रस्सियां, पानी, बर्फ और बहुत कुछ, जो आपकी ताकत, सहनशक्ति, दृढ़ संकल्प और मानसिकता का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं। फिटनेस के प्रति उत्साही रवि माहेश्वरी द्वारा इस दौड को एक चुनौतीपूर्ण और रोमांचक अनुभव के साथ सफलतापूर्वक पूरी करने पर समाज की ओर से बहुत बहुत बधाई।
|