स्व. श्री हजारीमल जी गग्गड कुटुंब का मौलासर (नागौर) में 'शहर चला गांव की ओर' आनंदोत्सव आयोजित

स्व. श्री रामनारायण गग्गड़ स्व श्री हजारीमल गग्गड के परिवार के सभी सदस्यो ने मिलकर मौलासर गांव में अपने पुर्वजों की हवेली मे एकत्रित होकर आनंदोत्सव मनाया एवं नववर्ष की शुरुआत की। यह ज्ञातत्व रहे कि इनके सभी पुत्रो बजरंग गग्गड, बंकटलाल गग्गड, द्वारका प्रसाद गग्गड, स्व. सांवरमल गग्गड एवं बहनो के सभी परिजन मुम्बई, कलकत्ता, इंदौर, कांकरोली, उदयपुर, कुचामण आदि शहरो से बसे परिवारिक सदस्य 3 दिन के लिए मौलासर गांव मे आकर सामुहिक रुप से अपने पुर्वजो की हवेली मे रहे। इसमे लगभग 40 सदस्य सम्मलित हुए, जिसमे परिवार के सभी बच्चे, नौजवान, बुजुर्ग, महिलाए, बहुए, बहने, जंवाई आदि सभी थे। तीन दिन के प्रवास के दौरान सभी सदस्यो ने मिलकर पुजापाठ किया, खेलकूद खेले, गौशाला-गांव-मंदिरो का भ्रमण, दान-दक्षिणा, गांव का भोजन इत्यादि किया। सभी ने गांव की अपने बचपन की यादो ताजा करते हुए गाँव वालो से स्नेह मिलन किया। इस अवसर पर परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री द्वारका प्रसाद गग्गङ ने बताया कि इस प्रयास से नई पीढी को भी गांव से जुङने, परिवार के अलग-अलग सदस्यो के साथ रहने एवं पारिवारिक संस्कार सिखने का मौका मिलता है। उन्होने कहा कि अगले साल इस आनंदोत्सव कार्यक्रम में मौलासर गांव के सभी प्रवासी गग्गड परिवारो के लगभग 300 सदस्यो को आमंत्रित किए जाने की योजना है।


Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal