संगठन को मजबूत बनाने एवं सामाजिक चुनौतियों पर हुआ मंथन

महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा के संगठन मंत्री श्री उमेश मूंदड़ा के 19 नवंबर को जलगांव प्रवास के अवसर पर महेश प्रगति मंडल में विशेष संवाद बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक समस्याओं एवं पारिवारिक संबंधों से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक का शुभारंभ जिला सचिव श्री अरुण लाहोटी द्वारा स्वागत उद्बोधन एवं दिवंगत समाजजनों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। जिला अध्यक्ष श्री तेजस देपुरा ने जिला सभा द्वारा विगत कार्यकाल में किए गए सामाजिक, संगठनात्मक एवं सेवा कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की।

संगठन मंत्री श्री उमेश मूंदड़ा ने अपने मार्गदर्शन में संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय एवं सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने समाज में बढ़ती विवाह-विच्छेद की घटनाओं, विवाह में देरी तथा पारिवारिक संबंधों में आ रही चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए आपसी संवाद, उचित परामर्श एवं समय पर समाधान की आवश्यकता बताई। उन्होंने प्रत्येक परिवार को संगठन से जोडऩे, प्रदेश सभा की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार एवं विभिन्न संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर श्री सतीश चरखा, मनीष झंवर, जिला महिला अध्यक्षा श्रीमती उषा कासट, वासुदेव बेहेड़े, विजय झंवर, सुनील मानुधने, सुनील बाहेती, अरविंद दहाड़, राजेश भराडिया, डॉ. विश्वनाथ सोमाणी, शैलेश मंत्री, शहर अध्यक्ष गिरीश झंवर, महेश प्रगति मंडल अध्यक्ष श्याम भूतड़ा, चेतन दहाड़, पवन लाठी, प्रा. केशरलाल भदादे, विनय काबरा, माणकचंद झंवर, सुनील झंवर, प्रदीप मणियार, जिला युवक अध्यक्ष रोहन बाहेती, डॉ. जगदीश लढ्ढा, प्रमोद झंवर, नितिन कलंत्री, विनय बाहेती, पिंटू तापडिय़ा, सागर मणियार, मनीष लढ्ढा, मयूर सोमाणी, तुषार सोनी, नीरज दहाड़, निलेश बाहेती, श्रीमती सीमा धूत, गौरी बिरला, शशी सोमाणी, अश्विनी मूंदड़ा, मनीष मणियार एवं शीला मणियार सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में संगठन को अधिक सशक्त बनाने एवं सामाजिक चुनौतियों के समाधान हेतु सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया। जलगांव जिला माहेश्वरी सभा ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal