| माहेश्वरी महिला गौरव उदयपुर द्वारा सेवा, सत्संग एवं देवदर्शन कार्यक्रम आयोजित |
|
|
माहेश्वरी महिला गौरव, उदयपुर की ओर से सामाजिक, आध्यात्मिक एवं सेवा भाव से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्था की ओर से जहां 'पिकनिक संग देवदर्शनÓ कार्यक्रम में महिलाओं ने प्रकृति के बीच आनंद के साथ भगवान शिव के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं अच्छी वर्षा की कामना की, वहीं माहेश्वरी महिला गौरव एवं मातु श्री क्लब के संयुक्त तत्वावधान में जेल में डोनेशन एवं सत्संग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। माहेश्वरी महिला गौरव की ओर से आयोजित 'पिकनिक संग देवदर्शनÓ कार्यक्रम में संस्था की 40 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रकृति के मनोरम वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में बहनों ने पिकनिक का आनंद लेने के साथ भगवान शिव के मंदिर में पूजा-अर्चना एवं देवदर्शन किए। इस अवसर पर अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि एवं सभी के मंगल की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न रोचक खेल भी आयोजित किए गए। कला, सरिता, टीना एवं रेणु ने मनोरंजक गेम्स खिलाकर सभी का उत्साह बढ़ाया। महिलाओं ने खेल-कूद, आपसी संवाद एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक कौशल्या गट्टानी, अध्यक्ष सीमा लाहोटी एवं सचिव रेखा देवपुरा का मार्गदर्शन एवं योगदान रहा। इस अवसर पर आशा नारायणीवाल, सरिता न्याति, निर्मला काबरा, कौशल्या, रेखा असावा सहित संस्था की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। इसी क्रम में माहेश्वरी महिला गौरव एवं मातु श्री क्लब के संयुक्त तत्वावधान में जेल में डोनेशन एवं सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था की महिलाओं ने सेवा एवं मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए आवश्यक सामग्री का दान किया। इसके साथ ही सत्संग के माध्यम से सकारात्मक विचार, आध्यात्मिक चिंतन एवं सद्भावना का संदेश दिया गया।
|
|
| 24 September 2026 |
| गौसेवा के लिए सवामणी लापसी का आयोजन |