भारत म्यांमार मैत्री संस्कृति हेतु मौर्या इंडियन क्लब द्वारा आयोजित गणपति उत्सव में भारतीय कवयित्री मधु 'अक्षरा' ने किया कविता पाठ
भारत और म्यांमार के संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए मौर्या इंडियन क्लब, यांगून द्वारा आयोजित गणपति उत्सव "मैत्री"  सफलतापूर्वक बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। 13 युगल जोड़ियों द्वारा प्रथम दिवस पर कलश स्थापना की गई। हिंदुत्व आस्था के इस साप्ताहिक आयोजन में भारतीय एवं बर्मीज़ निवासियों द्वारा प्रतिदिन गणपति की विधिवत् आरती पूजा धूप दीप अर्चना की गई।
भारत के गुलाबी नगरी जयपुर से कवयित्री मधु भूतड़ा 'अक्षरा' ने अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ करके खूब तालियां बटोरी एवं इंडियन राजदूत मिस्टर ठाकुर को अपनी स्वरचित काव्य पुस्तक "एक पहल" एवं कलम भेंट कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई इसके साथ भजमन बिट्स बैंड ने अपनी लाइव प्रस्तुति से दर्शकों को भाव विभोर किया।
कार्यक्रम में TBL चेयरमैन विपुल मुरारका एवं मीडिया लिंक डायरेक्टर मेघा भूतड़ा मुरारका का मंच संचालन बेहतरीन रहा।
इस पावन अवसर पर म्यांमार के यूनियन मिनिस्टर सीनियर जनरल मिन आंग ह्लाइंग, रिलीजियस अफेयर्स मिनिस्टर ऊ तिन ऊ ल्विन , यांगून के चीफ मिनिस्टर ऊ आंग नाइंग थू, भारत एंबेसेडर अभय ठाकुर, श्रीलंका, नेपाल  एंबेसेडर, पुलिस कमिश्नर, मीडिया कर्मी एवं गणमान्य जनों ने उपस्थिति दर्ज कराई। भारी संख्या में भारतीय और बर्मीज़ नागरिकों ने महापिएन्ने (गणपति) पूजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
क्लब के चेयरमैन श्याम नरसरियां ने मौर्या के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए यह बताया कि भारतीय हिंदू संस्कृति के संवर्धन एवं अभिवर्द्धन हेतु यह क्लब विगत दस वर्षों से निरंतर म्यांमार में सक्रिय है। अंताक्षरी, क्विज, नृत्य, संगीत, रैंप वॉक जैसी कई सांस्कृतिक गतिविधियों द्वारा आपसी मैत्री एवं सद्भाव स्थापित करने के साथ मनोरंजन करने का भरपूर प्रयास किया गया और लाॅटरी के माध्यम से अनेकानेक उपहार दिए गए।
इंडियन तड़का के संजीव एवं अभिनीता गुप्ता द्वारा सभी शामिल भक्तों को प्रतिदिन स्वादिष्ट भोजन प्रसादी कराई गई। इस साप्ताहिक धार्मिक आयोजन ने सभी वर्ग के लोगों को एकसूत्र में पिरोया और दोनों देशों के मध्य मैत्री को बढ़ावा दिया

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal