| माहेश्वरी सभा बेंगलुरु साउथ ज़ोन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित |
|
|
माहेश्वरी सभा बेंगलुरु साउथ ज़ोन द्वारा शेषाद्रीपुरम अपोलो हॉस्पिटल के सहयोग से बैनरघट्टा रोड स्थित मंत्री रेजिडेंसी अपार्टमेंट में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से आयोजित इस शिविर में युवाओं सहित अपार्टमेंटवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 42 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान शिविर के साथ-साथ माहेश्वरी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड की ओर से नए शेयरहोल्डर्स के एनरोलमेंट के लिए विशेष कैंप भी लगाया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण डागा एवं बैंक कर्मचारियों के सहयोग से आयोजित इस कैंप में करीब 20 नए शेयरहोल्डर्स बनाए गए। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सभा के साउथ ज़ोन सदस्य एवं मंत्री रेजिडेंसी अपार्टमेंट निवासी गोविंद बियाणी, रमेश पेडीवाल, दीपाक्षी जाजू, कमल भट्टर, स्नेहकुमार जाजू, आनंद राठी, जगदीश राठी, दिनेश सारडा, पवन पचिसिया एवं राधे चांडक का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष भगवानदास लाहोटी, संगठन मंत्री विनीत बियाणी, सहकोषाध्यक्ष राजीव सामरिया, मनमोहन बाहेती एवं प्रदीप सोढ़ानी उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष भगवानदास लाहोटी ने रक्तदाताओं के उत्साह की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्तदान मानव जीवन बचाने वाली अत्यंत महत्वपूर्ण सेवा है और समाज के युवाओं एवं सदस्यों की सक्रिय भागीदारी इस दिशा में प्रेरणादायक है। संगठन मंत्री विनीत बियाणी ने अपोलो ब्लड बैंक की टीम, रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज की मानवता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत करते हैं। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, अपोलो ब्लड बैंक की टीम तथा सहयोगी सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
|
|
| 21 September 2026 |
| माहेश्वरी सभा बेंगलुरु साउथ ज़ोन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित |
|
| 21 September 2026 |
| पंचांग और राशिफल |
|
| 19 September 2026 |
| पंचांग और राशिफल |