शत- शत नमन भारत मां को
शत -शत नमन भारत भूमि को,
अभिनंदन भारत माँ को ,
जिसके रज कण मात कर रहें ,
मलयागिरी के चन्दन को
राम कृष्ण की पावन धरती,
जो शक्ति संचार करे,
जन जन में बलिदान भावना
कूट कूट कर नित्य भरें,
अर्जुन भीम शिवाजी  जैसे,
गुण निर्माण कराने को ।
शत शत नमन भारत भूमि को,
'अभिनन्दन भारत माँ को ।
इस धरती पर जन्म लिया है,
यह सौभाग्य हमारा है,
इस पर ही हो जीवन अर्पण,
यह उद्देश्य हमारा है ,
बार-बार यह जीवन पायें
इस पर ही बलि जाने  को ।
शत शत नमन भारत भूमि को,
अभिनंदन भारत माँ को ।
उत्तर में नगराज हिमालय,
मां का मुकुट सबारंता ,
दक्षिण में रत्नाकर,
जिसके पावन चरण पखारता,
बुला रही है हर प्राणी को
गीता ज्ञान सुनाने को ।
शत शत नमन करें भारत भूमि को,
अभिनन्दन भारत मां को ॥

स्वतंत्रता दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

कुम कुम काबरा
बरेली ( उत्तर प्रदेश)
मौ  नं -7017805455

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal