डॉ. सुरेन्द्र बजाज राजस्थान ट्रांसफार्मर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पद पर पुन: निर्वाचित

जयपुर। विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र स्थित रिक्रिएशन क्लब में आयोजित राजस्थान ट्रांसफार्मर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की साधारण सभा में डॉ. सुरेन्द्र बजाज को सर्वसम्मति से पुन: कोषाध्यक्ष चुना गया। उनके पुनर्निर्वाचन पर एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि डॉ. सुरेन्द्र बजाज पिछले 10 वर्षों से एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके अनुभव, वित्तीय प्रबंधन एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए सदस्यों ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal