महेश नवमी एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर माहेश्वरी युवा संगठन की भव्य साइक्लिंग रैली संपन्न

महेश नवमी एवं विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर माहेश्वरी युवा संगठन, गुवाहाटी (अंतर्गत माहेश्वरी सभा) द्वारा आयोजित साइक्लिंग रैली 2026 का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 35 प्रतिभागियों तथा 25 संगठन पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण का संदेश तथा सामाजिक एकता की भावना को प्रोत्साहित करना था।

प्रात: 6 बजे माहेश्वरी भवन, छत्रीबाड़ी से रैली का शुभारंभ माहेश्वरी सभा, गुवाहाटी के अध्यक्ष श्री सीताराम बिहानी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर सभा एवं समाज के अनेक वरिष्ठ एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण एवं शुभारंभ समारोह के दौरान श्री धनराज झावर, श्री रमेश तापडिय़ा, श्री संजीत धूत, श्री राधेश्याम, श्री शंकर बिड़ला, श्री बनवारीलाल बिरला, पूर्वोत्तर संगठन मंत्री श्री कैलाश चितलांगिया, माहेश्वरी युवा संगठन के सलाहकार श्री मनीष बियानी, श्री मनोज डागा, श्री कमल मूंधड़ा तथा पूर्व सचिव श्री प्रदीप मूंधड़ा सहित अनेक समाजबंधुओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

रैली माहेश्वरी भवन से प्रारंभ होकर उत्तर गुवाहाटी स्थित अश्वकलांता मंदिर तक पहुँची। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने अनुशासन, उत्साह एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट परिचय दिया। विशेष उल्लेखनीय बात यह रही कि इस वर्ष बड़ी संख्या में नए युवाओं ने कार्यक्रम में भागीदारी की, जिससे संगठन के समाज को जोडऩे एवं युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोडऩे के उद्देश्य को नई मजबूती मिली।

कार्यक्रम के संयोजक एवं माहेश्वरी युवा संगठन के कोषाध्यक्ष सीए आकाश कल्याणी के कुशल नेतृत्व में रैली का सफल संचालन किया गया। प्रतिभागियों एवं उपस्थित समाजबंधुओं ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे संगठन के अब तक के सबसे सफल आयोजनों में से एक बताया।

इस अवसर पर प्रतिभागी श्री जयप्रकाश जाजू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा— ऐसे कार्यक्रम समाज के लोगों को एक-दूसरे के और करीब लाते हैं। स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए यह एक शानदार पहल है। मेरा मानना है कि इस प्रकार की साइक्लिंग रैली महीने में कम से कम दो बार आयोजित की जानी चाहिए।

माहेश्वरी युवा संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन भविष्य में भी युवाओं, परिवारों एवं समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर ऐसे रचनात्मक, प्रेरणादायक एवं जनजागरणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों, समाजबंधुओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह साइक्लिंग रैली न केवल स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश देने में सफल रही, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, सहभागिता और एकता की भावना को भी और अधिक सशक्त बनाने का माध्यम बनी।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal