प्रगतिशील मारवाड़ी समाज, वरंगल के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न

प्रगतिशील मारवाड़ी समाज, वरंगल की वार्षिक सर्वसाधारण सभा की बैठक रविवार, 3 मई 2026 को मारुति कन्वेंशन, वरंगल में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान सत्र 2026-29 के लिए चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी डॉ. विष्णुकुमार बल्दवा के नेतृत्व में शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध रूप से सम्पन्न कराई गई। चुनाव में अध्यक्ष पद पर वेणुगोपाल मूंदड़ा, उपाध्यक्ष प्रथम के रूप में श्रीगोपाल तोषनीवाल तथा उपाध्यक्ष द्वितीय के रूप में मुरलीधर मूंदड़ा चुने गए। मंत्री पद पर श्यामसुंदर जाखोटिया, सहमंत्री के रूप में जितेंद्र मुंदड़ा एवं भगवानदास मालानी को जिम्मेदारी सौंपी गई। कोषाध्यक्ष पद पर नवल किशोर मूंदड़ा तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में प्रेमचंद इन्नानी का चयन हुआ। संगठन मंत्री के रूप में सत्यनारायण कालानी, सांस्कृतिक मंत्री के रूप में दामोदर लाहोटी एवं सह सांस्कृतिक मंत्री के रूप में सचिन मालानी निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी डॉ. विष्णुकुमार बल्दवा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी समाज के विकास एवं संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal