मोहनलाल गंगा देवी लखोटिया धर्मशाला के संस्थापक एवं समाज रत्न स्व. श्री रामनिवास जी लखोटिया के अवतरण दिवस पर हवन एवं फल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

माहेश्वरी समाज अजमेर के कर्मवीर, आयकर में डॉक्टरेट एवं समाज रत्न परम आदरणीय स्वर्गीय श्री रामनिवास जी लखोटिया के अवतरण दिवस के पावन अवसर पर लखोटिया धर्मशाला, अजमेर में श्रद्धापूर्वक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रात: 7:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन एवं आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन हुआ। समाजबंधुओं ने स्व. श्री लखोटिया जी के समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के पश्चात अल्पाहार का वितरण भी किया गया। इसके उपरांत अपना घर आश्रम, लोहागल में उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं द्वारा आश्रम में निवासरत सभी भाई-बहनों को फल वितरित किए गए।

इस अवसर पर माहेश्वरी सेवा समिति, कृष्णगंज अजमेर के अध्यक्ष सुभाष नवाल, महामंत्री जगदीश झंवर, ओम प्रकाश मुर्किया, अशोक जैथलिया, राकेश झंवर, गोविंद झंवर, शशांक बजाज, रमाकांत बाल्दी, श्याम कांकाणी, अशोक राठी, राधेश्याम सोमानी, श्रीबलभ माहेश्वरी, घनश्याम काबरा, सतीश भंसाली, सतीश राठी सहित अनेक गणमान्य समाजबंधु एवं कृष्णगंज सेवा समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

समिति अध्यक्ष श्री सुभाष नवाल ने बताया कि स्व. श्री रामनिवास जी लखोटिया द्वारा स्थापित यह धर्मशाला एवं उनके आदर्श हम सभी को निरंतर समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उपस्थित सभी समाजबंधुओं का आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया गया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal