बीकानेर की नन्हीं बाल कलाकार युवाक्षी बिन्नाणी की अनोखी उपलब्धि

जय नारायण व्यास कॉलोनी, बीकानेर निवासी सामाजिक चिंतक एवं वित्तीय क्षेत्र, विशेषकर बैंकिंग व्यवस्था में सर्वजन हितार्थ सुधार हेतु निरंतर प्रयासरत श्री गोवर्द्धन दास बिन्नाणी 'राजा बाबू' की पौत्री, सुश्री युवाक्षी बिन्नाणी ने अपनी बाल-सुलभ प्रतिभा और रचनात्मकता से सभी का ध्यान आकर्षित किया है।

पांचवीं कक्षा की छात्रा युवाक्षी (युगान्तर विद्यालय, बीकानेर), जो नेहा एवं सुरज कुमार बिन्नाणी की सुपुत्री हैं, ने अपनी अनूठी कला और कौशल का ऐसा परिचय दिया कि विद्यालय द्वारा प्रकाशित अप्रैल से मार्च तक के वार्षिक कैलेंडर के प्रथम पृष्ठ पर उनका फोटो स्थान प्राप्त कर सका। विशेष बात यह है कि इस चित्र में युवाक्षी दोनों हाथों से कार्य करती हुई दिखाई दे रही हैं, जो उनकी अद्भुत क्षमता को दर्शाता है।

इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवारजनों को गर्व और आनंद से भर दिया है, बल्कि समाज के लिए भी यह प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इतनी कम उम्र में इस प्रकार की प्रतिभा और समर्पण भविष्य की उज्ज्वल संभावनाओं की ओर संकेत करता है। निस्संदेह, युवाक्षी की यह उपलब्धि पूरे परिवार एवं समाज के लिए गौरव का विषय है। आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि समाज इस नन्हीं प्रतिभा को अपना आशीर्वाद और प्रोत्साहन प्रदान करेगा, जिससे वह आने वाले समय में और भी ऊँचाइयों को छू सके।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal