नागपुर शहर में मनाया गया गणगौर उत्सव

नागपुर शहर में राजस्थानी परंपरा का प्रतीक गणगौर उत्सव बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। बिंदौला के रूप में घर-घर आकर्षक झांकियां सजाई जा गई, जिनके दर्शन से वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो उठा है। इसी क्रम में श्रीमती मीना बिनानी के निवास पर आयोजित दर्शन उत्सव में डॉ. कमला मोहता, सरला बागड़ी, अनीता पसारी एवं अन्य कई बहनों ने सहभागिता करते हुए इस पावन पर्व का आनंद लिया। सभी ने मिलकर परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हुए गणगौर उत्सव को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal